निघासन: सिधौना गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, छह घर और घारी जलकर हुए राख, दो मवेशी जिंदा जले, मची अफरा-तफरी
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के सिधौना गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर छह झोपड़ीनुमा घर और एक घारी जलकर राख हो गई, जबकि दो सूअर जिंदा जल गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने घरों से सामान बचाने की कोशिश की और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।