बरेली: भैंस चोरों का गिरोह पकड़ा गया तो मीट फैक्टरी के साथ सरकारी सिस्टम की भी खुल गई पोल: मानुष पारीक एसपी देहात दक्षिणी
भैंस चोरों का एक गिरोह पकड़ा गया तो 65-70 करोड़ के टर्न ओवर वाली मीट फैक्ट्री मारिया फ्रोजन में चल रहे गोरखधंधे और पशु चिकित्सा समेत कई विभागों की उससे साठगांठ की भी पोल खुल गई। बरेली के साथ आसपास के जिलों से भी चुराई गई भैंसें तमाम नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाकर इसी मीट फैक्ट्री में कटवाई जा रही थीं।