परसौनी: कन्हौली गजपति गांव में बकाया पैसा मांगने पर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट
परसौनी थाना क्षेत्र के कन्हौली गजपति गांव में बकाया पैसा मांगने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने दो लोगों को आरोपित किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।