BAGHPAT DESK : बागपत की साइबर क्राइम टीम ने बीमा कंपनी के अधिकारी बनकर देशभर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक्सिस बैंक, मैक्स लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई लाइफ, एसबीआई लाइफ और टाटा जैसी कंपनियों के अधिकारी बनकर लोगों को पॉलिसी रिव्यू और बोनस का लालच देते थे।
इसके बाद चार्ज, रेवेन्यू फीस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराकर मोबाइल बंद कर देते थे।
आरोपियों पर देशभर में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है और एनसीईआरटी पोर्टल पर 51 मामले दर्ज हैं।
बागपत की स्वीटी जैन से भी आरोपियों ने 2 लाख 87 हजार रुपये ठगे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 मोबाइल, 15 सिम, नकदी से खरीदा गया सोना-चांदी, गाड़ी, बाइक और कई बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं।