कोरबा: सीतामणी में दूसरे दिन भी चली बुलडोजर कार्रवाई,रज्जाक अली का कथित अवैध मकान-दुकान पूरी तरह जमींदोज
Korba, Korba | Jun 29, 2026 भाजपा नेता पर हमले के आरोपी और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध मकान एवं दुकान पर प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। भारी पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर पूरे निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।