फतुहा: पंडारक पुलिस ने कुख्यात अपराधी दयानंद पासवान और उसके बेटे अभिषेक को हथियारों के जखीरे के साथ किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 29, 2026 फतुहा एसडीपीओ-1 कार्यालय में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पंडारक पुलिस ने एसटीएफ की सूचना पर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर करमौर गांव में छापामारी कर कुख्यात अपराधी दयानंद पासवान व उसके बेटे अभिषेक कुमार को हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन देसी कट्टा एक पिस्तौल और 140 गोली बरामद किया गया है।