झुंझुनू: पंचदेव मंदिर के पास ठेले वाले को मिला 5 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग, लौटाने पर हुआ सम्मान
झुंझुनूं शहर में पंचदेव मंदिर के पास सब्जी विक्रेता बृजेंद्र सैनी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला के करीब 5 लाख रुपये के आभूषण लौटाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया। मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले एक महिला सब्जी खरीदते समय गलती से अपना आभूषणों से भरा बैग बृजेंद्र सैनी की दुकान पर भूल गई थी।