परिहार: परिहार अस्पताल में दोपहर बाद दवा काउंटर बंद, महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
परिहार। सीतामढ़ी जिले के परिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला अस्पताल परिसर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है महिला ने बताया कि वह तीसरे दिन वापस जा रही है जिसके बाद उसने वीडियो बनाई है दो दिन और भी वह वापस लौटी थी। दोपहर के बाद दवा काउंटर बंद रहता है।