अरनोद: मोवाई में ग्रामीण सेवा शिविर में उदयपुर–इंदौर रात्रिकालीन बस सेवा बहाल करने की मांग, सोपा ज्ञापन
अरनोद उपखंड क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे। मोवाई सहित नौगावां और चुपना ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के दौरान लंबे समय से बंद पड़ी उदयपुर–इंदौर रात्रिकालीन रोडवेज बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि य