इगलास: इगलास में आईटीबीपी सिपाही को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Sep 20, 2026 इगलास।आईटीबीपी के एक सिपाही से मारपीट, बंधक बनाने तथा उसके पिता द्वारा कोल्ड स्टोर में रखे गए आलू बिक्री की धनराशि न लौटाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना महुआ खेड़ा के गांव हैवतपुर प्रथा निवासी विपिन कुमार शर्मा का कहना है कि उसके पिताजी द्वारा द्वारिकाधीश कोल्ड स्टोरेज हस्तपुर पर 550 पैकिट आलू का भंडारण किया गया था।