नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सांसद ने मप्र सड़क विकास निगम एमपीआरडीसी को पत्र लिखकर नर्मदापुरम के ग्वालटोली और एसपीएम क्षेत्र के पास सर्विस रोड रैंप बनाने के निर्देश देने को कहा है। सांसद ने आमजन की इस मांग से मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी अवगत कराया है।