पातेपुर: पातेपुर के मौदह चतुर हाई स्कूल में बच्चों की अनुपस्थिति पर विभाग की कार्रवाई, 13 शिक्षकों के वेतन कटे
पातेपुर के मौदह चतुर हाई स्कूल में बच्चों की नगण्य उपस्थिति को लेकर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत 13 शिक्षकों के मार्च महीने का 50 % वेतन कटौती की गई है। इसके साथ ही विभाग ने पातेपुर के सभी विद्यालयों ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया है। रविवार की सुबह 9 बजे के करीब स्थानीय उप मुखिया राजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी दी