कासगंज: कासगंज में NSUI ने निकाला कैंडिल मार्च, लखनऊ में कोचिंग सेंटर घटना के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
कासगंज। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना में 15 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद कासगंज में कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। NSUI के जिलाध्यक्ष दीपक धनगर के नेतृत्व में निकाला गया यह कैंडल मार्च शहर के प्रभु पार्क से शुरू होकर गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। जानकारी मंगलवार शाम 7 बजे मिली।