महरौनी: महरौनी क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, मौसम में आई बड़ी ठंडक
महरौनी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को अचानक तेज गर्मी एवं लू के थपेड़ो के बीच दोपहर के समय अचानक मौसम बदलने के साथ हुई बे मौसम बारिश व ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते मौसम में ठंडक देखने को मिली है। परंतु ओलावृष्टि से किसानों की जायद की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका दिखाई दे रही है।