गिरार के पुलिस थाना परिसर में होली त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को दोपहर 2 बजे एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसडीएम ने लोगों से कहा कि होली त्योहार को सद्भाव पूर्वक मनाया जाय। किसी भी प्रकार नई परम्परा की शुरुआत न करें। अगर कोई अराजकता करता है तो तत्काल ही पुलिस को सूचना दें।