बेल्थरा रोड: ट्रांसफर के बाद सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, फूलमालाओं से किया गया सम्मानित
उभांव थाना क्षेत्र की सीयर पुलिस चौकी के प्रभारी मुकेश कुमार का बैरिया कस्बा चौकी प्रभारी पद पर ट्रांसफर होने पर मंगलवार की शाम 4 बजे के आसपास क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। करीब दो वर्षों के कार्यकाल में मुकेश कुमार ने आमजन से बेहतर संवाद के कारण क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाई। जिन्हें नगरवासियों ने फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।