ठेठईटांगर: जला ट्रांसफार्मर, गांव में अंधेरा, ग्रामीणों ने मिलकर सौंपा ज्ञापन
बुधवार दोपहर 2:00 बजे ठेठईटांगर के केरिया गिरिजा टोली में जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर विद्युत विभाग पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। आकाशीय बिजली से 10 KVA ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव में बिजली ठप है। Good Friday और Easter से पहले जल्द 25 KVA नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई।