बज्जू: सेवड़ा गांव, बज्जु में बड़ी चोरी, पीछे के दरवाजे से घुसे चोर, सोना-चांदी व नकदी लेकर फरार, बज्जु थाने में मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Jun 17, 2026 सेवड़ा गांव में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गांव निवासी रामलाल पुरोहित के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार चोर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। उस समय परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे।