नवादा: 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, जागरूकता रथ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी
Nawada, Nawada | Jul 8, 2026 नवादा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें।