रानीगंज: सरवाहा पुल से भरगामा मोड़ तक एनएच गड्ढों में तब्दील हुआ
रानीगंज मुख्य बाजार में जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। आए दिन लगने वाले जाम से आम राहगीरों के साथ-साथ बाइक, साइकिल और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर काली मंदिर ,बस स्टैंड और भरगामा मोड के समीप आमलोगों के लिए मुसीबत का कारण बनता जा रहा है।