हमीरगढ़: हमीरगढ़ पुलिस और डीएसटी ने अलसुबह एमपी में गांव को घेरकर 45 हजार का ईनामी रणजीत बंजारा को पकड़ा
भीलवाड़ा जिले की हमीरगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गांव झिकरिया रूंडी को मंगलवार अल सुबह घेरने के बाद दो थानों के वांछित और 45 हजार रुपये के ईनामी रणजीत बंजारा को गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपि पर डोडा- चूरा सप्लाई का आरोप है। खास बात यह है कि यह आरोपित छह साल से केरल और तमिलनाडू में फरारी काट रहा था।