बुढ़ार: शादी का कार्ड बना साइबर जाल, किराना व्यापारी के खाते से उड़ाए ₹99 हजार
खैरहा थाना क्षेत्र के सिरौंजा गांव में शादी के निमंत्रण के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल खोलते ही किराना व्यापारी उमेश कुमार जायसवाल साइबर ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल अपने आप संचालित होने लगा और खाते से 99 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सोमावर सुबह 9 बजे से तेज की है।