शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग के दो चर्चित घोटालों में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में वरिष्ठ सहायक सतीश चंद्र और 30 लाख रुपये के चिकित्सा प्रतिपूर्ति घोटाले में लिपिक साजिद पर गाज गिरी है।