गोविंदगढ़: मालपुर गांव में फीट गहरे कुएं में गिरा आवारा कुत्ता, दो दिन बाद गोरक्षक दल ने किया बचाव
गोविंदगढ क्षेत्र के मालपुर गांव में एक आवारा कुत्ता करीब 80 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुआं पानी से भरा हुआ था। कुत्ता दो दिन से कुएं में फंसा था और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था। ग्रामीणों ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे इसकी सूचना रामगढ़ गोरक्षक दल को दी। सूचना मिलते ही गोरक्षक दल की टीम मौके पर पहुंची।