भिवानी: डाकखाने में 10.50 लाख रुपये गबन का मामला आया सामने, पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिवानी के डाकखाने में चाय वाले द्वारा खातों में जमा कराए गए साढ़े 10 लाख रुपए कैश का गबन किए जाने का मामला सामने आया। तत्कालीन पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने अब डाकखाने के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।