भिवानी: चौ.बंसी लाल पार्क में श्याम सुंदर सनातनी ने वर्षों से पेड़-पौधों की देखभाल में जुटे पर्यावरण प्रहरियों को किया सम्मानित
पर्यावरण संरक्षण के लिए सिर्फ पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं, बल्कि रोपित किए गए पौधों की देखभाल कर उन्हे पेड़ बनाना भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन है। यह बात सर्व समाज सेना के संस्थापक श्याम सुंदर सनातनी ने स्थानीय चौ. बंसीलाल पार्क में पिछले कई वर्षो से पेड़-पौधों की देखभाल करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए कही।