भिवानी: भिवानी पहुंचे पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की पत्रकार वार्ता, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती हिसार की अनाज मंडी में 28 जुलाई को धूमधाम से मनाई जायेगी। भिवानी से प्रजापति समाज के हजारों लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह जानकारी बरवाला से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में लोगों को निमंत्रण देते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व सीएम शामिल होंगे।