Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

दिन में करके आये पंचायत में भृष्टाचार की शिकायत, रात में सरपंच के पंती ने घर पर बरसाईं गोलियां👇 जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत भदावली निवासी छिद्दी सिंह तोमर मंगलवार को मुरैना जाकर कलेक्ट्रेट में मनरेगा और पंचायत कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत कर गए थे। इसी को लेकर सरपंच राखी तोमर के पति भूपेंद्र सिंह तोमर रात के वक्त बंदूक लेकर आये और छिद्दी सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। उस वक्त पतिवार के सभी लोग घर के अंदर ही थे। पीड़ित परिवार की फरियाद पर नगरा थाना पुलिस ने भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Morena Nagar, Morena | Aug 5, 2026

MORE NEWS

पगारा डेम में पिकनिक बना मातम: ग्वालियर के युवक की डूबने से मौ.त, SDRF ने बरामद किया श.व

जौरा के पगारा डेम में बुधवार शाम पिकनिक मनाने आए ग्वालियर के छह दोस्तों में से एक युवक त्रिलोक गुप्ता की डूबने से मौ.त हो गई। चार युवक नहाने के लिए डेम में उतरे थे, जिनमें तीन सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि त्रिलोक तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंची SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर श.व बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

#ग्वालियर #मुरैना #पगार #जौरा

पगारा डेम में पिकनिक बना मातम: ग्वालियर के युवक की डूबने से मौ.त, SDRF ने बरामद किया श.व जौरा के पगारा डेम में बुधवार शाम पिकनिक मनाने आए ग्वालियर के छह दोस्तों में से एक युवक त्रिलोक गुप्ता की डूबने से मौ.त हो गई। चार युवक नहाने के लिए डेम में उतरे थे, जिनमें तीन सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि त्रिलोक तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंची SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर श.व बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। #ग्वालियर #मुरैना #पगार #जौरा

Morena Nagar, Morena | Aug 5, 2026

बेटे की मौत के बाद सूना पड़ा घर बना चोरों का निशाना, लाखों का सामान और नकदी लेकर फरार

मुरैना शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला टंच रोड स्थित महावीर पुरा भुमिया वाली गली का है, जहां एक परिवार के घर में पीछे की ओर से घुसकर अज्ञात चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित कैलाश राठौर ने सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र अरविंद राठौर की 26 जुलाई 2026 को तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मृत्यु के बाद परिवार अंतिम संस्कार एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए अपने पैतृक गांव लल्लू बसई चला गया था और घर पर ताला लगा हुआ था।
आवेदन के अनुसार, 4 अगस्त को जब वह गैस सिलेंडर लेने घर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर पीछे की ओर से छत के रास्ते घर में घुस आए थे। चोर घर से दो गैस सिलेंडर, दो पंखे, एक फ्रेशर फैन, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की तोड़ियां, 32 इंच की एलईडी टीवी, बड़ा गैस चूल्हा, एक साइकिल, पानी की मोटर, दो बड़े भगोने, पीतल का गगरा, चार तसले, इलेक्ट्रिक कांटा, चांदी की करधनी, छोटा कूलर तथा 10 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी और बाद में सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी गया सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#मुरैना #morena #चोर #पुलिस

बेटे की मौत के बाद सूना पड़ा घर बना चोरों का निशाना, लाखों का सामान और नकदी लेकर फरार मुरैना शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला टंच रोड स्थित महावीर पुरा भुमिया वाली गली का है, जहां एक परिवार के घर में पीछे की ओर से घुसकर अज्ञात चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित कैलाश राठौर ने सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र अरविंद राठौर की 26 जुलाई 2026 को तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मृत्यु के बाद परिवार अंतिम संस्कार एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए अपने पैतृक गांव लल्लू बसई चला गया था और घर पर ताला लगा हुआ था। आवेदन के अनुसार, 4 अगस्त को जब वह गैस सिलेंडर लेने घर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर पीछे की ओर से छत के रास्ते घर में घुस आए थे। चोर घर से दो गैस सिलेंडर, दो पंखे, एक फ्रेशर फैन, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की तोड़ियां, 32 इंच की एलईडी टीवी, बड़ा गैस चूल्हा, एक साइकिल, पानी की मोटर, दो बड़े भगोने, पीतल का गगरा, चार तसले, इलेक्ट्रिक कांटा, चांदी की करधनी, छोटा कूलर तथा 10 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी और बाद में सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी गया सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। #मुरैना #morena #चोर #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 5, 2026

मुरैना में सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों का माल समेट ले गए; CCTV फुटेज आया सामने

मुरैना। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोरों में पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है। ताजा मामला शहर के एमएस रोड स्थित शहीद संग्रहालय के सामने का है, जहां एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली गई।
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक नीता सक्सेना 19 जुलाई को अपने परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए घर में ताला लगाकर गई थीं। मंगलवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, कान के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की थाल, दो पीतल की थाल, एक कांसे की थाल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे और दो वाई-फाई राउटर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

#मुरैना #morena #चोर #पुलिस

मुरैना में सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों का माल समेट ले गए; CCTV फुटेज आया सामने मुरैना। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोरों में पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है। ताजा मामला शहर के एमएस रोड स्थित शहीद संग्रहालय के सामने का है, जहां एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली गई। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक नीता सक्सेना 19 जुलाई को अपने परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए घर में ताला लगाकर गई थीं। मंगलवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, कान के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की थाल, दो पीतल की थाल, एक कांसे की थाल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे और दो वाई-फाई राउटर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। #मुरैना #morena #चोर #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 5, 2026