गभाना: सोमना स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गभाना क्षेत्र के सोमना रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह करीब सात बजे बड़ा हादसा हो गया। रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से गांव हीरापुर निवासी अरविंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।