गंगरार: गंगरार में बस्ती तक पहुंचा पैंथर का खतरा, बछड़े का शिकार होने से ग्रामीणों में दहशत
गंगरार क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले से बस्ती तक खतरा पहुंच गया है। सोमवार रात सीपी बिलवाल के बाड़े में बंधे बछड़े का शिकार कर लिया गया। घटना स्थल बस्ती और सरकारी विद्यालय से कुछ ही कदम दूर है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण कई दिनों से क्षेत्र में पैंथर देखे जाने की शिकायत वन विभाग को कर रहे थे।