चूरू: नए कलेक्टर कार्यालय परिसर में राजस्थान गाड़िया लोहार युवा विकास संस्थान ने समस्याओं के समाधान को लेकर दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Aug 29, 2024 चूरू के भालेरी रोड स्थित नए कलेक्टर कार्यालय परिसर में राजस्थान गाड़िया लोहार युवा विकास संस्थान के बैनर तले युवाओं ने समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी को ज्ञापन दिया। जिलेभर से आये गाड़िया लोहार के प्रतिनिधि मंडल ने समाज का छात्रावास बनाने, आवंटित भूमि के पट्टे जारी करने आदि की मांग को लेकर यह ज्ञापन दिया।