मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के सेमरी गांव के पास कुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो और बस में टक्कर, दो की मौत, तीन घायल
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे सहरसा बिहार से स्कार्पियो सवार पांच लोग कुंभ स्नान करने जा रहे थे विंध्याचल के सेमरी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग घायल हो गए सभी को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मिर्जापुर रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत्यु घोषित किया।