रायडीह: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।
Raidih, Gumla | Jul 28, 2026 गुमला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने भूमि मुआवजा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सेवा एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में आवेदन सौंपे।