खैरथल जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी की शिकायत, कार्रवाई की मांग के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
खैरथल जिले में लॉकडाउन की अफवाहों के चलते बाजार में असमंजस की स्थिति बन गई है।इस दौरान दाल आटा नमक चीनी सहित कुछ वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचने की शिकायत सामने आई है।इसको लेकर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ओमवीर रईसा ने एडीएम को ज्ञापन सोपा है।गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की आमजन से अपील की है।