बाड़ी: 8 साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई में 6 लोग पकड़े गए
Bari, Dholpur | Apr 6, 2026 जिले में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गब्बरसिंह (70) निवासी बरैलापुरा, मौरोली और निगेन्द्र उर्फ नगेन्द्र (69) निवासी बरैलापुरा, मौरोली को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्