अररिया: अजाद नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चावल-दाल बांटने के दौरान हुई मारपीट में सेविका घायल, थाने में दिया आवेदन
Araria, Araria | Jan 25, 2025 शहर के शर्मा टोला अजाद नगर वार्ड संख्या 19 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका के साथ चावल दाल बांटने के दौरान हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में सेविका राधा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद इलाज के उपरांत पीड़ित आंगनबाड़ी सेविका ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.