अररिया: जोकीहाट के बीडीओ और अन्य कर्मियों पर सरकारी योजनाओं में अवैध वसूली के आरोप, डीएम ने जांच समिति की गठित
Araria, Araria | Jan 25, 2025 प्रखंड विकास पदाधिकारी, जोकीहाट एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध सरकारी योजनाओं की स्वीकृति/भुगतान के नाम पर अवैध वसूली का आरोप संबंधी एक आवेदन के आलोक जिला पदाधिकारी अररिया, श्री अनिल कुमार द्वारा आदेश जारी कर उक्त मामले की जाँच हेतु त्रि- स्तरीय जाँच समिति का गठन किया गया है।