अररिया: परमान सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की हुई बैठक
Araria, Araria | Jan 25, 2025 श्री प्रदीप कुमार सिंह सांसद अररिया की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, अररिया श्री अनिल कुमार द्वारा माननीय सांसद को पुष्प का पौधा प्रदान करते हुए स्वागत किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अररिया, जिला परिषद अध्यक्ष मौजूद रहे।