बांके बाज़ार: बाबुराडीह गांव में दो घरों में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
लुटुआ थाना क्षेत्र के बाबुराडीह गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ितों में मिथलेश यादव एवं उदय यादव शामिल हैं, जिनके घरों में घुसकर अज्ञात चोरों ने नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह जब परिवार के ल