जगाधरी: 17.34 ग्राम स्मैक के साथ कलानौर बॉर्डर से पुलिस ने कार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
कलानौर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके आधार पर उन्होंने कलानौर बॉर्डर पर नाका लगाकर एक कार से दोनों युवकों को पकड़ने का काम किया है। जिनसे मौके पर 17.34 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसके बाद मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।