जगाधरी: अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू पार्क में अलग-अलग संस्था के लोगों ने किया पौधारोपण, विधायक भी रहे मौजूद
नेहरू पार्क को हरा भरा रखने के उद्देश्य से अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अलग-अलग संस्था के लोगों ने मिलकर पौधारोपण किया। पौधारोपण का उद्देश्य है कि पार्क में आने वाले लोगों को एक अच्छा माहौल मिल सके। इस मौके पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के साथ निवर्तमान मेयर मदन चौहान भी उपस्थित रहे।