जगाधरी: जन्मदिन पार्टी में खाना बनाने के नाम पर बुलाकर 3 लोगों ने प्रताप नगर के जंगल में महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
महिला ने बताया कि वह घरों में शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करती है और एक व्यक्ति ने उसे जन्मदिन की पार्टी में खाना बनाने के लिए बुक किया। जब वह उसके पास पहुंची तो वह उसे जंगलों में ले गए, जहां तीन लड़कों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।