जगाधरी: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनज़र लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
13 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साढोरा की अनाज मंडी में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने आज लक्ष्मी नारायण मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उनकी ड्यूटियां लगाने का काम किया ताकि इस रैली को पूरी तरह से कामयाब बनाया जा सके।