हुसैनगंज: सिधवल के पीड़ित ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में पटीदारों के ऊपर दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल के रहने वाले राजन कुमार के द्वारा अपने ऊपर जानलेवा हमला करने और मारपीट की घटना को लेकर अपने पटीदारो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें जय विजय यादव, राजदेव यादव, दिलम यादव,मिलन यादव, चंदन यादव समेत अन्य लोगों को आरोपित किया गया है।