जमुई: धनेश्वरनाथ, गिद्धेश्वर सहित अन्य शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026 हिन्दुओं के पवित्र महीना सावन की शुरुआत हो चुकी है और सावन की पहली सोमवारी को अहले सुबह से ही सिकंदरा के धनेश्वर नाथ मंदिर, पंचमंदिर, पतनेश्वर धाम मंदिर, गिद्धेश्वर शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को दिन के 11:00 बजे के बाद तक भी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों लगी हुई है,जो शाम तक रहेगी।