भादरा: भादरा में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक खाता धारक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
भादरा (हनुमानगढ़) में “म्यूल हंटर” अभियान के तहत पुलिस ने साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया। आरोपी अजय ने अपने बैंक खाते का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में कर धोखाधड़ी की। खाते के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं। पुलिस ने BNS व आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।