गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की हुई मौत
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के समीप सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी माला देवी पत्नी पानसिंह और कमल सिंह पुत्र पान सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।