बस्ती: शास्त्री चौक पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने फूंका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला
Basti, Basti | Apr 21, 2025 बस्ती जिले के शास्त्री चौक पर विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में लगातार हो रहे हिंदूओं पर अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है इस दौरान हिंदूवादी नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, ममता बनर्जी का पुतला फूंकने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।