बस्ती: DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया के अंतर्गत सब सेंटर/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हर्दिया बुजुर्ग का किया निरीक्षण
Basti, Basti | Apr 21, 2025 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड सदर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया के अन्तर्गत सब सेन्टर/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हर्दिया बुजुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि 12 टेलीकन्सलटेशन व 03 ई संजीवन की गयी है तथा तीन आशाओं द्वारा क्षेत्र में दस्तक का स्टिकर लगवाया गया है।