बस्ती: फूड पॉजनिंग की शिकार एक और महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत, एक दर्जन से अधिक लोग हुए थे प्रभावित
Basti, Basti | Apr 21, 2025 लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी आजाद अली की 14 अप्रैल को शादी में बने खाना खाने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। फूड पॉइजनिंग की शिकार लगभग 35 वर्षीय संगीता चौरसिया की लखनऊ में इलाज के सोमवार को सुबह मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि पहले उनका इलाज बस्ती में चल रहा था। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था।